कामयाबी: पिकअप वाहन 03 लाख का गांजा बरामद, पुलिस ने 02 तस्कर दबोचे

Spread the love

 

अल्मोड़ा।  जनपद पुलिस की थाना सल्ट टीम ने पिकप से गांजा तस्करी कर रहे 02 तस्करों को पकड़ा है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रविवार को थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान कूपी रोड तिराहे से 500 मीटर आगे पिकप संख्या यूके19-सीए-1302 में सवार भंवर पाल (18 वर्ष) पुत्र ओमवीर और शाहिद अली (19 वर्ष) पुत्र रियासत अली दोनों निवासी रामनगर नैनीताल के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 11.995 किलोग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया। आरोपी गांजे को रामनगर की ओर ले जा रहे थे। तस्करी में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी की जा रही है, प्रकाश में आने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। बरामद गांजे की कीमत करीब 03 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ सल्ट पुलिस टीम में एसआई मदन मोहन जोशी, एएसआई लखविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल संजू कुमार, कपिल कुमार, चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे।

Parvatanchal