कामयाबी: पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, छः माह से चल रहा था फ़रार
रुड़की। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को रहमानी निवासी गांव महमूदपुर, कलियर ने 28 अक्तूबर 2025 को तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि उसने अपनी बेटी शादी परवेज़ निवासी भंगेड़ी महावतपुर, रुड़की से की थी। आरोप था कि प्रवेज दहेज के लिए बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही मायके से दहेज लाने का दबाव बना रहा था। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मंगलवार की सुबह आरोपी परवेज़ को गांव से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई मोहन सिंह कठैत, हेड कांस्टेबल प्रवीण और प्रदीप शामिल रहे।
पति समेत चार पर विवाहिता की हत्या का केस दर्ज
दूसरी तरफ, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर षड़यंत्र कर फांसी लगाकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव जौरसी जबरदस्तपुर निवासी मोहम्मद इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हुस्नजहां का निकाह 27 फरवरी 2025 को अबुबकर निवासी ग्राम गढी संघीपुर, लक्सर व हाल गांव जौरासी जबरदस्तपुर से की थी। आरोप है कि निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे थे।

