कामयाबी: गौमांस सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए दो सगे भाई, दो फराऱ आरोपियों की तलाश जारी

कामयाबी: गौमांस सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए दो सगे भाई, दो फराऱ आरोपियों की तलाश जारी
Spread the love

 

हरिद्वार। गौकशी मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो सगे भाईयों को 20 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, बीते रोज थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि 4 लोगों द्वारा ग्राम खेड़ी में गौकशी की गयी है, जिसमें से 2 लोग फिलहाल हस्नावाला पुल से पहले बगीचे में मांस बेचने की फिराक में खड़े हैं और पकड़े जा सकते हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पुल के बायीं ओर बगीचे में बैठे 2 व्यक्ति दिखायी दिये जिन्होंने एक कट्टा पकड़ा था। पुलिस ने बिना समय गंवाये मौके से दोनों व्यक्तियों वहाब पुत्र पीरू, निवासी ग्राम खेड़ी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर (जनपद हरिद्वार) एवं नवाब पुत्र पीरू निवासी उपरोक्त को पकड़ लिया गया। उनके कब्जे से 20 किलो गौमांस 2 कुल्हाड़ियां, 4 छुरे और बाइक बरामद की गयी। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन दोनों ने अरशद पुत्र फारूक व मोमिन पुत्र छोटा निवासी खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर के साथ मिलकर गौकशी की है। बहरहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal