कांग्रेस: हरिद्वार लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत ने किया नामांकन
पिता दिग्गज कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया रोड शो
चुनाव जीतने पर सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने का दिया आश्वासन
हरिद्वार। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा कि सरकार बनते ही इंडिया गठबंधन देश में युवाओं को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए महंगाई कम की जाएगी। उन्होंने हरिद्वार से अपनी और राज्य में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। यह दावा उन्होंने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उसके साथ भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान, मनीष कर्णवाल, निर्दोश ममगईं समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। इससे पहले वीरेंद्र सिंह रावत ने परिवार के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया, जिसमें उनके पिता हरीश रावत, बहिन विधायक अनुपमा रावत व चाचा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। उसके बाद ऋषिकुल मैदान से समर्थकों व कांग्रेस के प्रदेश भर पहुंचे नेताओं व कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ रोड शो करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरा।

