कांग्रेस: ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ के लिए पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस: ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’ के लिए पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस ने मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान को लेकर बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें अभियान की विस्तृत जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी गई। महानगर कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुरू किए गए इस अभियान में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद और पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही महानगर पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया गया। साथ ही अभियान के लिए एक प्रपत्र तैयार किया गया है, इसमें पार्टी पदाधिकारी आम लोगों से बात कर उनके मतदान के अधिकार को लेकर जरूरी जानकारी दर्ज करेंगे। डॉ. जसविंदर सिंह कहा कि इस अभियान के दौरान समान नागरिक संहिता और लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधानों को लेकर भी जनता के बीच में बात रखी जाएगी और किस तरह से यह समाज के खिलाफ है, इसे लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नगर निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर लोग अपने वोट से वंचित रहे हैं, इसे लेकर भी लोगों को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में पार्षद अर्जुन सोनकर, इतात्त ख़ान, अभिषेक तिवारी, रोबिन त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, अभिनव थापर, संगीता गुप्ता, मोनिका चौधरी, मुकीम अहमद, विनीत प्रसाद बंटू, पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू, अर्जुन पासी, सागर लांबा, सुमित्रा ध्यानी, ललित भद्री, इलियास अंसारी, वीरेंद्र सिंह पंवार, अशोक कुमार व विजेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

Parvatanchal