कांग्रेस: पार्टी प्रत्याशी को इनकम टैक्स द्वारा नोटिस दिए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से

कांग्रेस: पार्टी प्रत्याशी को इनकम टैक्स द्वारा नोटिस दिए जाने की शिकायत चुनाव आयोग से
Spread the love

 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल से मुलाकात कर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी गणेश गोदियाल के इनकम टैक्स विभाग, महाराष्ट्र द्वारा सम्मन दिए जाने और उत्पीड़न करने की शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,महामंत्री (प्रशिक्षण) महेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी व प्रदेश संयोजक विशाल मौर्य शामिल रहे।

Parvatanchal