कलयुगी पिता अपनी नाबालिग पुत्री के साथ का रहा था दुष्कर्म के प्रयास, गिरफ्तार

कलयुगी पिता अपनी नाबालिग पुत्री के साथ का रहा था दुष्कर्म के प्रयास, गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भ्ेाज दिया है।
मामला धर्मनगरी हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती 31 जुलाई को अमोढ़ा खास थाना छावनी जनपद बस्ती उ.प्र. हाल पता रायपुर इण्डियन धर्मकांटा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार निवासी एक महिला ने अपने पति रमेश कुमार पर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी गयी थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा देर रात उसे एक सूचना के बाद ग्राम रायपुर में सुन्दरम फैक्ट्री के पास से धर दबोचा गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Parvatanchal