खुलासा: कबाड़ी की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध रूप से पटाखे बनाने का खेल,धमाके ने खोल  दी पोल

खुलासा: कबाड़ी की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध रूप से पटाखे बनाने का खेल,धमाके ने खोल  दी पोल
Spread the love

हरिद्वार। लक्सर के  धनपुरा गांव में बीते रोज हुए हुए ब्लास्ट मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जो धमाका पहले थिनर के ड्रम फटने का बताया जा रहा था, वो असल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खेल निकला। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने खुलासा किया कि गोदाम की आड़ में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। वहीं से यह धमाका हुआ। धनपुरा के कबाड़ी गोदाम में हुए इस तेज धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया था। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने बताया है कि गोदाम में गैर कानूनी रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि धमाके की वजह थिनर नहीं, बल्कि गोदाम में चल रहा अवैध पटाखा निर्माण था। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।  साथ ही इस मामले में आगे की जांच जारी है।एसपी, हरिद्वार ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि  घटना के बाद कई लोग घायल हुए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी फिलहाल फरार है।

Parvatanchal