शातिर: पैसा निकालने में मदद के बहाने बदल दिया एटीएम कार्ड, फिर उड़ा ली हजारों की रकम

शातिर: पैसा निकालने में मदद के बहाने बदल दिया एटीएम कार्ड, फिर उड़ा ली हजारों की रकम
Spread the love

हल्द्वानी। बुजुर्ग को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीडित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सौंपी तहरीर में हयात सिंह सयाला पुत्र स्व. कुंवर सिंह निवासी प्रीतमपुरी कॉलोनी, मानपुर पश्चिम रामपुर रोड ने बताया कि वह बीते दिनों मुखानी स्थित एक क्लीनिक में उपचार कराने गए। जहां उनकी मुलाकात स्वयं को भूतपूर्व सैनिक बताने वाले मोहन पांडे नामक शख्स से हुई। उसने झांसे में लेकर श्वास रोग से संबंधित दवा दिलाने को कहा और 500 रुपए ले लिये। इसके कुछ दिन बाद उसे दवा दिलाने के बहाने उसके पैसे निकालने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया और बैंक खाते से बीस हजार की रकम उड़ा ली। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Parvatanchal