एक्शन: बाजार में पशु छोड़ने पर होगी कार्रवाई, लापरवाह लोगों को दी SSP ने चेतावनी
पौड़ी। जिले के मुख्य बाजारों व कस्बों में अपने पशुओं को छोड़ने वालों पशुस्वामियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जिलेभर में 1 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर पशुओं को बाजारों में छोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि लावारिस घूम रहे पशुओं के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इन पशुओं के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि कुछ तो सड़क में खड़े ये पशु सिंग से मारकर चोटिल कर रहे हैं। इनके कारण सड़क दुर्घटनायें होती रहती हैं और सड़क दुर्घटना होने की प्रबल आशंका भी बनी रहती है।

एस एस पी पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह
बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को पशुओं को छोड़ने वाले पशु स्वामियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। बताया कि पशुओं को बाजारों, सड़कों पर नहीं छोड़ने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर कोई पशु स्वामी अपने पालतू पशु को छोड़ता है तो उसके विरुद्ध गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने पशुस्वामियों से अपने पशुओं का पशुपालन विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाकर टैग अवश्य लगवाने, पशुओं को बाजारों, सड़कों में लावारिस नहीं छोड़ने की अपील भी की है।

