एक्शन: जन असुविधा का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लिया संज्ञान, सीवर कार्य से फैली मिट्टी को हटाने के दिये निर्देश
नैनीताल। राष्ट्रीय राजमार्ग नैनीताल हल्द्वानी में रूसी बाईपास से नैनीताल तक रोड पर एडीबी द्वारा सीवर पाइप लाइन बिछाने का कार्य गतिमान है और सीवर लाइन बिछाने का कार्य रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक कराया जा रहा है।
जेसीबी द्वारा रोड को काटकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस दौरान जहां रोड काटी जा रही है, वहां पर मलबा और लाल मिट्टी निकल रही है जो जगह जगह सड़कों पर फैली हुई है। इसका संज्ञान आयुक्त दीपक रावत ने भी ले लिया है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि सड़क पर मिट्टी फैली होने से रोजाना दोपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो रहे हैं और वहां कोई देखने वाला नहीं है। कर्मचारियों द्वारा कार्य को नियम से नहीं कराया जा रहा है और सड़क को साफ नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण मिट्टी सड़क पर फैलकर दुर्घटना का कारण बन रही है।

सड़क पर चलने वाले राहगीरों द्वारा प्रशासन से पर फैली मिट्टी को हटाने की मांग की है। उनका कहना है अगर जल्द से जल्द मिट्टी से नहीं हटाई गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है तो उसकी जवाबदेही किस पर होगी। कमिश्नर दीपक रावत के संज्ञान लेने के बाद से लोगों को उम्मीद बंध रही है कि इस परेशानी से अब जल्द निजात मिल सकेगी।

