एक्शन: एचआरडीए की बड़ी कार्रवाई, विभागीय टीम ने ढहाए अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण

एक्शन: एचआरडीए की बड़ी कार्रवाई, विभागीय टीम ने ढहाए अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण
Spread the love

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में सोमवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।
सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आशीष अग्रवाल द्वारा रोड न-03 सुमननगर, हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, हितबद्व व्यक्ति द्वारा निकट सुमननगर चौकी बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, जेएसपंवार, जय मॉ राजेश्वरी एसोसिएट द्वारा बंधा न-2 सुमननगर हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी, विपिन कुमार चौहान द्वारा डेन्सो चौक बहादराबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी एवं नमित कुमार व सचिन त्यागी द्वारा नवोदयनगर, रोशनाबाद हरिद्वार में विकसित की गई अनधिकृत कालोनी को अवर अभियंता आकाश जगूड़ी, श्रेत्रीय सुपरवाइजर मुकेश कुमार, ललित कुमार, किशन यादव आदि प्राधिकरण स्टाफ द्वारा सील किया गया।


जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जाएंगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Parvatanchal