एक्शन: इस क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण, सीएम धामी के सख्त निर्देश पर हुई कार्रवाई 

एक्शन: इस क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण, सीएम धामी के सख्त निर्देश पर हुई कार्रवाई 
Spread the love

 

देहरादून। मसूरी रोड पर किये गये  अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाई करते हुए आज प्रशासन व पुलिस के आलाधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा  अतिक्रमण एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज मसूरी क्षेत्र में अतिक्रमण पर उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम के साथ कार्रवाई की गयी और यहां सख्ती से अतिक्रमण हटाया गया ।

Parvatanchal