सबक: ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

सबक: ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मंगलौर में ईद के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहरा कर डण्डे के साथ फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन पर चालानी कार्यवाही की है। पकड़े गए आरोपियों के नाम रिफाकत पुत्र शौकत निवासी मौहल्ला कटहेडा, मंगलौर, मौ. जावेद पुत्र नफीस व इरफान पुत्र अब्दुल बली निवासी मौहल्ला लालबाडा कस्बा थाना मंगलौर हरिद्वार बताये जा रहे हैं।

Parvatanchal