आवाज: माकपा ने उठाई उत्तराखंड में सरकारी पदों को लेकर हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग 

आवाज: माकपा ने उठाई उत्तराखंड में सरकारी पदों को लेकर हुए भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग 
Spread the love
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तराखण्ड राज्य कमेटी ने प्रदेश में अधीनस्थ चयन आयोग तथा सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर  हुई भर्तियों में घोटाले की  शिकायतों को देखते हुए इन घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, पार्टी का मानना है कि वर्तमान एस आई टी जांच  इस भर्ती घोटाले के लिए  पर्याप्त नहीं है, क्योंकि छोटे आरोपी तो गिरफ्त में आ जाएंगे किन्तु बड़े प्रभावशाली आरोपी कैसे पकड़ में आएंगे ? पार्टी का कहना है कि इतना बड़ा भर्ती घोटाला राजनैतिक संरक्षण के बिना सम्भव नहीं है।पूर्व में इस ओर चयन आयोग के अध्यक्ष आईएएस एस राजू द्वारा भी सरकार एवं पब्लिक का ध्यान खींचा था। सरकार को उनके उक्त वक्तव्य को गम्भीरता से लेना चाहिए। सीबीआई जांच से इस भर्ती घोटाले में और अधिक खुलासा तथा जांच का दायरा बढ़ाने से पीड़ित बेरोजगारों को न्याय मिलने की और भी अधिक सम्भावना बढ़ जाएगी तथा बड़े घोटालेबाजों को पकड़ना और भी अधिक सरल हो जाएगा ।

Parvatanchal