आवाज़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

आवाज़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
Spread the love

 

बागेश्वर। 18 हजार रुपये मासिक मानेदय करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। आंदोलित कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने व न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। आंदोलित कार्यकर्ता गत दिवस नुमाईशखेत के पास पहुंचीं। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। कार्यकर्ताओं को जो भी जिम्मेदारी आज तक मिली उसे उन्होंने पूरी सिद्दत से पूरा किया, लेकिन जब मानदेय देने की बात आती है तो सरकार चुप हो जाती है। इस मौके पर भगवती जोशी, लीला आर्या, राहिला तबस्सुम, गीता पांडे, मरयिम डेविड, देवकी रावल, नेहा मलड़ा, निर्मला चौबे, नीमा गोस्वामी, जया जोशी, किरन साह, बसंती देवी, मंजू वर्मा आदि उपस्थित थे।

चम्पावत के आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले

उधर,चम्पावत में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं की हड़ताल से जिले के सभी 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे। चम्पावत में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिला मंत्री दीपा पांडेय ने कहा कि जब तक 18 हजार रुपये मासिक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये देने और कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गोल्डन कार्ड जारी नहीं किए जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में विमला पनेरू, सविता बोहरा, शोभा पांडेय, शशिप्रभा, पुष्पा मेहरा, शांति गोस्वामी, सुनीता सेलिया, रेनू पंगरिया, सरोज तड़ागी, राजेश्वरी, चंद्रकला देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, हेमा थ्वाल, दुर्गा, लीलावती व प्रेमलता बोहरा समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Parvatanchal