आरोप: डॉ हरक सिंह रावत ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला

आरोप: डॉ हरक सिंह रावत ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला
Spread the love

देहरादून। पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में महिलाएं सुरक्षित नहीं रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर हरिद्वार में भाजपा नेत्री ने जिस तरह अपनी मासूम बेटी को दुष्कर्म के लिए सौंप दिया, इसी तरह भाजपा नेता के कारण जितेंद्र सिंह को मजबूरन सुसाइड करना पड़ा। नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन के संरक्षण में मतदाताओं की चोरी नहीं बल्कि डकैती डाली गई। जब तक इस सरकार को उखाड़ कर नहीं फेंक देते, तब तक कांग्रेसी कार्यकर्ता चौन से नहीं बैठेगा।

Parvatanchal