ब्रेकिंग न्यूज: डीआईजी ने आठ दरोगाओं को किया इधर से उधर
देहरादून। एसएसपी/ डीआईजी दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये हैं।
आज यहां डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए पुलिस लाईन में तैनात सत्येद्र भाटी को कोतवाली पटेलनगर, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाई को कोतवाली डोईवाला, उप निरीक्षक सुनील नेगी को थाना वसंत विहार, उप निरीक्षक विनोद गोला को थाना रायपुर, उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना राजपुर, उप निरीक्षक विकसित पंवार को कोतवाली पटेलनगर , उप निरीक्षक राकेश पंवार को थाना सेलाकुई और उप निरीक्षक संदीप चौहान को थाना नेहरू कॉलोनी ट्रांसफर किया गया है । सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल प्रभाव से अपने नवीन नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।

