आक्रोश: सड़कों की बदहाली पर माकपा ने जताया रोष, सीईओ स्मार्ट सिटी को दिया ज्ञापन
देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की खस्ताहालत और बड़े बड़े गढ्ढों से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर अपनी आवाज उठाई। पार्टीशन ने सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें गढ्ढों को अविलंब भरने तथा सड़कों तथा निकासियों को ठीक करने की मांग की गई है। माकपा के देहरादून सचिव अनन्त आकाश ने पार्टी के ज्ञापन में राजधानी के पीपलमण्डी, धामवाला ,पल्टन बाजार ,ईनाममुल्ला बिल्डिंग व प्रिन्स चौक से लेकर अग्रवाल धर्मशाला तथा डी एल रोड की खस्ताहाल सड़कों की ताजा फोटोज सहित पूरी दुर्दशा का वर्णन करते हुए अविलंब सड़कों के गड्ढों को भरने तथा निकासियों को ठीक करने की मांग की है ।




