आक्रोश: महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी

आक्रोश: महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी
Spread the love

 

सड़कों पर उतरकर आन्दोलन का ऐलान

रामनगर। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला से पुलिस द्वारा बदसलूकी किये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश की लहर दौड़ गयी है। कांग्रेसियों ने बदसलूकी मामले में कार्यवाही ना होने पर सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है।।
बीते रोज महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों व बलात्कार की घटनाओं के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में गुस्साई कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पुलिस के व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बढ़ते महिला अपराधों पर रोक लगाने में असफल साबित हुई है। इसके विपरीत वह पुलिसिया दमन के बूते विरोध की आवाजों को कुचलने का भी प्रयास कर रही है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता पुलिस दमन से डर कर चुप नहीं बैठेंगे। रुद्रपुर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं पर की गई बर्बरता के दोषियों के खिलाफ यदि प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की नींद हराम कर देंगे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में अनिल अग्रवाल, विनय पलड़िया आदि मौजूद रहे।

Parvatanchal