आक्रोश: डग्गामार बसों के संचालन को लेकर परिवहन व्यवसायी खफ़ा, प्रदर्शन के माध्यम से किया गुस्से का इज़हार

आक्रोश: डग्गामार बसों के संचालन को लेकर परिवहन व्यवसायी खफ़ा, प्रदर्शन के माध्यम से किया गुस्से का इज़हार
Spread the love

 

ऋषिकेश।   टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन ने डग्गामार बसों के संचालन पर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने गढ़वाल मंडल में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से डग्गामार बसों का संचालन किए जाने का आरोप लगाया। डग्गामार बसों का संचालन बंद नहीं होने पर 15 फरवरी से चक्काजाम और धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। मंगलवार को परिवहन व्यवसायी नटराज चौक पर एकत्रित हुये और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से गढ़वाल मंडल के पर्वतीय मार्गों पर बिना रूट परमिट के डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें देहरादून से वीपुरम, देहरादून से घनसाली, देहरादून से लम्बगांव-सेम मुखेम तथा देहरादून से जोशीमठ-पांडुकेश्वर के लिए बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बस संख्या यूके 07पीए-5373 जो देहरादून से बीपुरम के लिये चल रही है। घनसाली-चमियाला के लिए बस यूके07 पीए 5469 चल रही है। दोनों बसें बिना रूट परमिट के डग्गामारी में संचालित हो रही हैं और सवारियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा पर्वतीय मार्गों पर डग्गामारी बसों का संचालन बन्द नहीं किया गया तो परिवहन संस्थाएं 15 फरवरी से नटराज चौक ऋषिकेश में अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना प्रर्दशन शुरू करेंगी। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम, हीरा सिंह, शूरवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, गणेश कुमार, खिलानंद, अरविन्द, विनोद सिंह, दीपक सिंह, मकान सिंह, विनोद पंवार,लोकेन्द्र सिंह, राहुल कुमार, दिनेश प्रसाद,धनेश कुमारव एमएस पंवार आदि शामिल रहे।

Parvatanchal