आक्रोश: कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी, उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन  

आक्रोश: कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी, उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन  
Spread the love

 

मंत्री का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

देहरादून।  भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के खिलाफ महिला कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।  मंत्री विजय शाह के बयान की वजह से भाजपा की भी किरकिरी हो रही है।  बीजेपी के मंत्री सोफिया कुरैशी से माफी मांगते हुए वीडियो में ठहाके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
बीजेपी मंत्री के बयान को सेना और महिलाओं का अपमान बताते हुए आज महिला कांग्रेस ने कनक चौक पर विजय शाह का पुतला जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने तत्काल विजय शाह से इस्तीफा देने की मांग की है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा जिस तरह मध्य प्रदेश में भाजपा के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के लिये अभद्र टिप्पणी की है, उससे देश की महिलाओं में व्याप्त आक्रोश है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा ऐसी महिला अधिकारी जो देश की सेवा कर रही हैं, उनके लिए ऐसी भाषा का उपयोग करना माफी योग्य नहीं है।  ज्योति रौतेला का कहना है कि मध्य प्रदेश के मंत्री का ऐसा बयान भाजपा की मानसिकता को उजागर करता है।  उन्होंने कहा विजय शाह ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हुए समुचे देश की महिलाओं और भारतीय सेना का अपमान किया है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने पुलिस को दी तहरीर
दूसरी ओर कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने आपरेशन सिंदूर का नेतृत्व कर रही भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान की निंदा की है। साथ ही कहा कि यह कर्नल सोफिया के साथ ही भारतीय सेना और देश का अपमान है। इसमें पुलिस को तत्काल केस दर्ज करना चाहिए। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाल को शिकायत सौंपी। कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने न सिर्फ देश, सेना का अपमान किया है, बल्कि देश की महिला शक्ति का भी अपमान किया है।
विजय शाह की बयानबाजी से भारतीय सेना और महिला शक्ति की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। देशभक्त जनता तथा पूरी मात्र शक्ति आहत है। उन्होंने मंत्री को पद से हटाने के साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा किया जाना चाहिए। शिकायत देने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, विरेन्द्र बिष्ट, अमित भंडारी, रमेश मंगू, मुकीम अहमद, सुनील बांगा, सुभाष धस्माना, जाहिद अंसारी, अनूप कपूर, राजेश मित्त, राजेन्द्र सिंह घई, शमशाद, परवीन बांगा, अर्जुन सोनकर शामिल थे।

Parvatanchal