असर: पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को दी थानों के  उच्चीकरण की रिपोर्ट,  जनमोर्चा ने राजभवन से की थी  शिकायत

असर: पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को दी थानों के  उच्चीकरण की रिपोर्ट,  जनमोर्चा ने राजभवन से की थी  शिकायत
Spread the love

  निरीक्षक स्तरीय उच्चीकरण होना है 26 थानों का,  8 माह से कुंडली मारे पड़ा था पुलिस मुख्यालय   

 विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के 26 उप निरीक्षक स्तरीय थानों को निरीक्षक स्तरीय थानों में तब्दील कराने को गृह विभाग  द्वारा 15 नवंबर 2022,  20 दिसंबर 2022, 12 अप्रैल 2023 व 16 मई 2023 के द्वारा  पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट/प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन लगभग 8 महीने बीतने के उपरांत भी पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट देने की जहमत नहीं उठाई गई। नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा सरकार एवं राजभवन से पुलिस मुख्यालय की घोरलापरवाही/अनुशासनहीनता को लेकर लगातार चाबुक चलाने का काम किया गया तब जाकर लगभग आठ माह बाद 4/8/ 2023 को पुलिस मुख्यालय द्वारा अपर मुख्य सचिव, गृह को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

नेगी ने कहा कि प्रदेश के 160 थानों में से 10, 06 थाने उप निरीक्षक स्तरीय हैं तथा 54 थाने वर्तमान में निरीक्षक स्तरीय हैं | जनपद  देहरादून व उधमसिंह नगर के 5-5, हरिद्वार के 6, चमोली, नैनीताल व जीआरपी के 2-2, चंपावत, पौड़ी व टिहरी के1-1 थाने का उच्चीकरण होने से पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी एवं अपराधों पर अंकुश लगने के साथ-साथ अवैध कारोबारियों पर भी लगाम लगेगीl इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों  की पदोन्नति भी हो सकेगी।

मोर्चा को उम्मीद है कि शीघ्र ही उप निरीक्षक स्तरीय थानों का निरीक्षक स्तरीय अपग्रेडेशन हो सकेगा।    पत्रकारवार्ता में दिलबाग सिंह व नरेंद्र तोमर मौजूद थे।

Parvatanchal