अवसाद:  प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी कर ली खुदकुशी

अवसाद:  प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने भी कर ली खुदकुशी
Spread the love

 

रामनगर। शुक्रवार सुबह यहां एक दर्दनाक घटना सामने आयी। प्रेमी की आत्महत्या से आहत एक प्रेमिका ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवती रामनगर के स्पा सेंटर में काम करती थी, जो नागालैंड की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने गुरुवार को ही आत्महत्या की थी। पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती नागालैंड की रहने वाला थी, जिसका नाम टोनचिंग (20) था, वो यहां स्पा सेंटर में काम करती थी। युवती 5 जून को ही रामनगर आई थी। युवती छोई गांव में अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के मकान में रहती थी। शुक्रवार सुबह ही उसने कमरे के बाहर बनी पानी की टंकी में लगे पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसका नागालैंड में एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने भी गुरुवार को आत्महत्या कर ली थी, तभी से युवती सदमे में थी। शायद इसीलिए उसने भी आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal