कार्रवाई: अलग-अलग सड़क हादसे में बैंक कर्मी व बुजुर्ग की मौत,परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा

कार्रवाई:  अलग-अलग सड़क हादसे में बैंक कर्मी व बुजुर्ग की मौत,परिजनों ने दर्ज कराया मुकदमा
Spread the love

 

हल्द्वानी। छह और सात जुलाई की रात टीपीनगर चौकी क्षेत्र स्थित रामपुर रोड पर हुए दो सड़क हादसों में पुलिस ने सोमवार की रात मुकदमा दर्ज किया है। छह को बैंक कर्मचारी और सात जुलाई की रात बिजनौर से हल्द्वानी लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई थी। बरेली रोड स्थित शिशु भारती स्कूल के पास रहने वाले मोहन गोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनका बेटा 29 वर्षीय दीपक मनराल अपनी बाइक पर गदरपुर से हल्द्वानी लौट रहा था। वह गदरपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कर्मचारी था। बेलबाबा के पास एस बेंड पर पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ बड़ी मुखानी पीलीकोठी मार्ग स्थित श्रीजी विहार निवासी अजय कुमार की तहरीर के मुताबिक सात जुलाई की रात करीब 9:30 बजे उनके पिता 67 वर्षीय जयपाल सिंह और उनकी मां रश्मि रानी अपनी कार में बिजनौर से हल्द्वानी लौट रहे थे। रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने पिता की कार में टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal