अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित

अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

पौड़ी। बाल विकास परियोजना रिखणीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बढ़खेत पैनो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सीडीपीओ डॉ. महबूब खान ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, वहीं अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की योजनाओं से बालिकाओं को अवगत कराया। इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न कक्षाओं की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को शील्ड, सामान्य अध्ययन पुस्तिका व डिक्शनरी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी किरन नेगी, मुख्य प्रशासनिक चौहान, सहायक विकास अधिकारी सुनील कोटनाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Parvatanchal