शिकंंजा: अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, नाबालिग स्कूली छात्रा बरामद

शिकंंजा: अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, नाबालिग  स्कूली छात्रा बरामद
Spread the love

रुद्रपुर।  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य ने सूचना पर बाजपुर क्षेत्र केहलो होटल में छापामारी की। इस दौरान होटल में लंबे समय से चल रहे अनैतिक धंधे का पर्दाफाश हुआ। होटल से होटल संचालक समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही होटल से एक नाबालिग लड़की को भी कब्जे में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिल रही थी कि होटल में आए दिन  नाबालिग स्कूली बच्चियों को लाया जाता है। जिस कारण वहां का माहौल काफी गंदा हो रहा था। सीओ  भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि टीम प्रभारी बसंती आर्य  के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।  होटल के एक कमरे से नाबालिग युवती  और  एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कस्टमर एंट्री रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में बिना आईडी प्रूफ लिए बिना एंट्री के दोनों को  रखा जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ पर नाबालिग बालिका के बैग से स्कूल की 1 जोड़ी ड्रेस व नोटबुक आदि बरामद हुए। पुलिस को बालिका द्वारा बताया गया कि  वह कक्षा 12 में अध्ययनरत है। घर से स्कूल आते जाते मोहम्मद मोनिश कई समय से उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर मोहम्मद मोनिश द्वारा स्कूल छोड़ने की बात कहकर जबरदस्ती बालिका को  अपनी  कार बोलेरो में बैठा लिया और कार में ही नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म  किया।  उसे डरा धमकाकर केहालो होटल बाजपुर में ले गया। वहां होटल संचालकों से मिलकर कमरा लिया और उसे कमरे में ले गया।  वहां उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। उसके  साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। होटल संचालक प्रीतपाल सिंह व परमिंदर सिंह से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बिना आईडी के कमरा देने और ग्राहकों  के साथ आई युवतियों के नाम की इंट्री  किए बिना कमरा देने पर कस्टमर से 500 से 1000 रुपए तक कमीशन लेते हैं। सीओ ने बताया कि होटल संचालकों द्वारा नाबालिग  को बिना आईडी प्रूफ लिए व बिना एंट्री किए होटल में कमरा देने और  उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में होटल संचालक सहित 3 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द किया गया।  इस मामले में थाना बाजपुर में  धारा 370 , 376, 363, 120 बी, 201 आईपीसी  पोक्सो अधिनियम व 67 आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस तरह के धंधा चलाने वाले वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि होटलों में लगातार  चैकिंग की जाए। आरोपियों में  मोहम्मद मोनिश, निवासी मुंडिया पिस्तौल, ईदगाह , थाना बाजपुर, रमिंदर सिंह निवासी केहलो होटल, बाजपुर, प्रितपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 1 जसपुर खुर्द, काशीपुर थाना आईटीआई को गिरफ्तार कर लिया गया है।उनके पास से मोबाइल फोन, नकद  धनराशि  4,300 रुपए, बुलेरो कार, कस्टमर एंट्री रजिस्टर, स्कूल बैग, ड्रेस, नोट बुक आदि आपतिजनक सामग्री बरामद  किये गये हैं।

Parvatanchal