अच्छी खबर: डीएम डॉ सौरभ गहरवार के निर्देश पर बणतोली में वैकल्पिक पुल तैयार,ग्रामीणों की आवाजाही शुरू

अच्छी खबर: डीएम डॉ सौरभ गहरवार के निर्देश पर बणतोली में वैकल्पिक पुल तैयार,ग्रामीणों की आवाजाही शुरू
Spread the love

 

14 अगस्त को बह गया था गार्डर पुल

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गत 14 अगस्त को प्रातः 6ः45 बजे मदमहेश्वर जाने वाले रास्ते में बणतोली नामक स्थान पर मोरकंडा नदी पर बना हुआ लोहे का पुल बह गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के निर्देश पर लोनिवि द्वारा वैकल्पिक पुल का निर्माण कर दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तैयार इस वैकल्पिक पुल पर आवाजाही शुरू हो गई है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं मदमहेश्वर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी l

Parvatanchal