दुखद: अंनियंत्रित होकर उपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरी कार, मासूम की मौत,छह घायल

दुखद: अंनियंत्रित होकर उपर की सड़क से नीचे की सड़क पर गिरी कार, मासूम की मौत,छह घायल
Spread the love

कोटद्वार।  शनिवार को  बीरोंखाल में एक कार उपर की सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे की सड़क पर जा गिरी।  इस वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गयी। छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पीएम के लिए भेजा है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव से कुछ पहले ही अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि गुसाईं पुत्र आशीष सिंह गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों आशीष सिंह गुसाईं(36), मीनाक्षी गुसाईं (34) पत्नी आशीष सिंह गुसाईं, अंशिका(20) पुत्री दान सिंह, रुचि पटवाल(32) पत्नी संदीप सिंह पटवाल व रूही पटवाल (12) पुत्री संदीप सिंह पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Parvatanchal