अंकिता भंडारी मर्डर केसः दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर रोक

अंकिता भंडारी मर्डर केसः दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर रोक
Spread the love

पौड़ी। जिलाधिकारी ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में दो पटवारियों की वेतन वृद्धि पर 3 साल के लिए रोक लगा दी है। पटवारियों का निलंबन खत्म करके दोबारा बहाली मिल गयी है।
पौड़ी जिले के श्रीकोट की रहने वाली  अंकिता भंडारी जब लापता हुई थी तो उस दौरान यमकेश्वर में तैनात पटवारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इन पटवारियों को तब निलंबित कर दिया गया था। अब इन दोनों पटवारियों को बहाल तो कर दिया गया है, लेकिन इनकी वेतन वृद्धि तीन साल के लिए रोक दी गई है। इसके लिए पौड़ी के जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए है।

Parvatanchal