उत्तराखंड में अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Spread the love

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के कई जनपदों के लिए अगले 3 घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार 07 मई 2026 सुबह 6:21 बजे से 9:21 बजे तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों में अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।

विशेष रूप से डोईवाला, देवप्रयाग, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, रामनगर, बेरीनाग, बाजपुर, खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।