ठगी के मामले में फरार चल रहा वांछित आरोपी गिरफ्तार
दून से गिरफ्तार कर सहारनपुर ले गई पुलिस
सहारनपुर। ठगी के मामले में सहारनपुर पुलिस ने देहरादून राजपुर पुलिस की मदद से आरोपी प्रवीण कुमार गोयल पुत्र चन्द गोयल निवासी रेसकोर्स को होटल स्टोन से गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण कुमार गोयल कई महीनें से ठगी के मुकदमें में वांछित था। आरोपी प्रवीण कुमार गोयल के खिलाफ ठगी के अन्य मामले भी दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार निवासी संतोष अग्रवाल पुत्र पन्नालाल निवासी बोगीविल चावलखोवा असम ने जमीन के नाम पर ठगी करने की तहरीर प्रवीण गोयल के नाम से दी जिसमे आधार पर आरोप के खिलाफ थाना बिहारी गढ़ में एक मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह व हेड कॉस्टेबल राशिद को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना राजपुर पुलिस की मदद से आरोप प्रवीण कुमार गोयल को होटल स्टोन से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राशिद व लक्ष्मी प्रसाद शामिल रहे।

