नज़रिया: युद्ध नहीं , शान्ति चाहिए ! साम्राज्यवादी साजिश मुर्दाबाद !!

नज़रिया: युद्ध नहीं , शान्ति चाहिए ! साम्राज्यवादी साजिश मुर्दाबाद !!
Spread the love

 

अनन्त आकाश


पि छले कुछ दिनों से रूस व यूक्रेन के मध्य छिडा़ युद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है । युद्ध से दोनों देशों तथा आसपास के देशों की समस्यायें और भी अधिक जटिल होंगी और इस सम्पूर्ण क्षेत्र में अस्थिरता बढे़गी ।
1990 के सोबियत संघ के पतन के बाद अमेरिका तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों द्वारा सुनियोजित ढंग से रूस आदि देशों को निरस्तीकरण में शामिल कर इस मौके का लाभ नाटो के बिस्तार के लिए किया तथा अत्याधुनिक मिसाइलों को पूर्वी यूरोप रूस की तरफ तैनात कर इसकी यानि रूस की घेराबंदी की गई । घेराबन्दी को शुरू से ही रूस अपनी सुरक्षा एवं सम्पभ्रुता के लिए खतरा मानता रहा है । अमेरिका यूक्रेन सहित अन्य छोटे राष्ट्रों को रूस का डर दिखाकर उन्हें हथियार देकर कमाई करता रहा व रूस के खिलाफ इस्तेमाल करता रहा है। यूक्रेन जो वहाँ के शासकों की अपरिपक्वता के चलते ,अब युद्धग्रस्त है, वह अमेरिका से सहयोग की उम्मीद कर रहा है, किन्तु अमेरिका ने अपनी चिरपरिचित नीतियों के तहत उसे सहयोग देने से साफ साफ मना कर दिया है। उसका रवैया है कि यह तुम्हारी समस्या है,खुद झेलो। ऐसा आरोप यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर लगाये हैं।  यूक्रेन अपनी अदूरदर्शिता के कारण दोनों तरफ से घिरा हुआ है। अमेरिका पर पहले भी इसी प्रकार के आरोप लगते रहे हैं कि वह दोहरी नीतियों का आदी है ।
इससे पहले अफगानिस्तान सहित अनेक देशों में अमेरिका द्वारा यही खेल खेला गया। वहाँ अमेरिकी बजट का बड़ा हिस्सा हथियारों की खरीदारी के रूप में अमेरिकी कम्पनियों को जाता रहा है ।
इसलिए दोनों देश को आपसी समझदारी दिखाकर तत्काल युद्ध रोकना चाहिए ,शान्ति एवं सद्भाव के लिए अपने स्तर से प्रयास तेज करने चाहिए । दोनों देशों के हित इसी में सुरक्षित हैं। दूसरी तरफ शान्ति होने तक ,भारत की मोदी सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों की सरकारी खर्च पर सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे, यही वक्त का तकाजा है ।

 


इस मौके पर यह भी कहना जरूरी है कि यदि हमारे देश में मेडिकल शिक्षा की व्यवस्था लचर एवं महंगी नहीं होती, तो हमारे 20 हजार छात्र इस तरह यूक्रेन व अन्य देशों में न फंसे होते । मोदी सरकार की नीतियां भी कहीं न कहीं अमेरिकीपरस्त ही हैं, जिनका खामियाजा आप हम सभी को किसी न किसी रूप में भुगतना पड़ रहा है। अमेरिकापरस्त ताकतों ने रूस , यूक्रेन युद्ध के बहाने कारपोरेट मीडिया पर पानी की तरह पैसा बहाना शुरू कर दिया है ताकि वे अपने नापाक इरादों को हासिल करने लिए सच्चाई पर पर्दा डाल सकें ,किन्तु इस सबके बावजूद रूस ,यूक्रेन की जनता का बुनियादी चरित्र फासीवाद तथा साम्राज्यवाद विरोधी है । जो अमेरिकी षड़यन्त्रों को अच्छी तरह समझते हैं। देर सबेर अमेरिकापरस्त तत्वों को दरकिनार करेगी । आज युद्ध की विभीषिका के खिलाफ युद्ध नहीं ,शान्ति चाहिए के नारे के पीछे इन देशों में बड़े बड़े प्रदर्शनों के पीछे आमजन लामबंद हो रहे हैं।

इस मुद्दे के पीछे इन तीन बिन्दुओं पर अवश्य गौर किया जाना चाहिए-

1. रूस व यूक्रेन के मध्य युद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है तथा यह युद्ध तत्काल रोका जाना चाहिए। दोनों देशों में सद्भावनापूर्ण बातचीत होनी चाहिए। यूक्रेन के सत्ताधारियों को क्षेत्रीय सन्तुलन एवं निजी हितों को त्यागकर अमेरिकी घुसपैठ को तवज्जो नहीं देनी चाहिए ।

2.1990 के बाद सोवियत संघ ने अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो से अपने देश की सुरक्षा का आश्वासन मांगा था, बावजूद इसके रूस से लगे पूर्वी यूरोप क्षेत्र में अमेरिका व नाटो द्वारा घातक मिसाइलों की तैनाती तथा यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की कोशिश ने क्षेत्र में तनाव पैदा करने का कार्य किया ।

3. इसी प्रकार रूस को घेरने की नीयत से क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने वाले तत्वों को अमेरिका द्वारा हथियारबन्द करना तथा सैन्य शक्ति बढा़कर रूस को धमकाना आदि अनेक कूटनीतिक मुद्दे शामिल हैं ।

Parvatanchal