दुखद: खड़े ट्रक से टकराई तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो, युवती समेत दो की मौत
देहरादून। यहां मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत की खबर ने आस्था के पर्व महाशिवरात्रि का उल्लास कम कर दिया। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा डोईवाला थाना क्षेत्र के लाल तप्पड़ क्षेत्र में हुआ जहां सुबह तड़के एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवती और एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के समय ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक का टायर बदल रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने वहीं दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, लालतप्पड़ में एक ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए अपने वाहन से नीचे उतरा, जैसे ही ट्रक ड्राइवर टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सीधे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी जिससे टायर बदलते हुए ट्रक ड्राइवर बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
यहां मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह लगभग 3:45 बजे के आस पास हुआ है। स्कॉर्पियो में दो युवतियां और दो युवक सवार थे। हरियाणा नंबर की इस स्कॉर्पियो कार में सवार इन सभी ने शराब पी हुई थी और नशे की हालत में अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए यह अपना नियंत्रण खो बैठे और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे जा घुसा और ट्रक ड्राइवर ने वहीं दम तोड़ दिय। वही इस भयंकर सड़क हादसे में स्कॉर्पियो की फ्रंट सीट पर बैठी एक लड़की की भी मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

