हताशा: ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

हताशा: ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 04 सितंबर। शहर में बीती रात एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीती रात थाना नेहरुकोलोनी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि दीपनगर फ्लाई ओवर के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।  उक्त सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।  मौके पर पहुंचने पर पाया कि मृतक की उम्र 65/70 वर्ष करीब है, जिसके पास से खाने-पीने के सामान के साथ साथ दो फोन मिले,  जिनके जरिए परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की बाबत जानकारी दी गयी। मृतक की तलाशी लेने पर पन्नी के अंदर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है,  जिससे मृतक का नाम इंदर सिंह, निवासी- चंद्रबनी संज्ञान में आया है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Parvatanchal