संदिग्ध: ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

संदिग्ध: ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Spread the love

 

संवाददाता
हल्द्वानी, 06 सितंबर। नगर में एक ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पंखे में फंदा लगाकर लटकते हुए पाया। राजपुरा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने उसे नीचे उतारा और मामले की जानकारी जुटाई। तीन वर्ष पूर्व मृतक के भाई ने भी इसी तरह से खुदकुशी कर ली थी।
स्वजनों ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय राजू आर्या टुक टुक चलाता था। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व मृतक के भाई ने भी इसी तरह से अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह ई रिक्शा चालक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal