शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपी फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शर्मनाक: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपी फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

 

संवाददाता
हरिद्वार, 08 सितंबर। यहां एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 5 सितंबर को नाबालिग किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अलावलपुर, लक्सर हरिद्वार निवासी फरमान उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर चीला के जंगल में ले गया और वहां उसने मौका देखकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली और किशोरी को दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
किशोरी जब जंगल से डरी सहमी हुई हालत में घर लौटी तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों के जोर देने पर घबराई नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को सुना दी। नाबालिग किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। इसी क्रम में 6 सितंबर को पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Parvatanchal