संदेहास्पद: घर से लापता हुई नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस पर मारपीट करने का आरोप 

संदेहास्पद: घर से लापता हुई नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस पर मारपीट करने का आरोप 
Spread the love

 

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग दो दिनों से लापता चल रही थी। शनिवार रात को परिजनों ने उसे खोज लिया। पूछताछ के लिए उसे कोतवाली बुलाया गया और फिर परिजनों के साथ घर भेज दिया। शनिवार देर रात घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की बजाय किशोरी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। वहीं, रविवार को अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है। संदिग्ध हालत में मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से मिलकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की घर से शाम को ट्यूशन के लिए बोलकर निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। बाद में परिजनों ने लड़की को ढूंढकर पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को ज्वालापुर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। रविवार को कांग्रेस और जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर परिजनों से मिले। परिजनों का आरोप है कि तीन युवक उसे अपने साथ लेकर गए थे और वो बदहवास हालत में उन्हें मिली थी।

Parvatanchal