कोविड आज: उत्तराखंंड में संक्रमण की रफ़्तार होने लगी कम, पढ़िए आज का कोरोना अपडेट
देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड के लिए रविवार को आई राहतभरी खबर
प्रदेश में धीमी पड़ने लगी है संक्रमण की रफ़्तार
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ताज़ा हैल्थ बुलेटिन
रविवार को कोरोना संक्रमण के 585 नए मामले आए सामने
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 09 मरीजों की गई जान
रविवार को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1447 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की कुल संख्या है 15712
इस वर्ष संक्रमितों का कुल आंकड़ा हो चुका है 84452
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या है इस प्रकार-
अल्मोड़ा में 05, बागेश्वर में 07, चमोली में 54, चंपावत में 03, देहरादून में 274, हरिद्वार में 64, नैनीताल में 28, पौड़ी गढ़वाल में 21, पिथौरागढ़ में 33, रुद्रप्रयाग में 38, टिहरी गढ़वाल में 16, उधमसिंहनगर में 16 तथा उत्तरकाशी में 27


