कोविड आज़: संक्रमितों की तादाद में फिर इजाफा, पढ़िए आज का कोरोना अपडेट

कोविड आज़: संक्रमितों की तादाद में फिर इजाफा, पढ़िए आज का कोरोना अपडेट
Spread the love

 

संवाददाता
देहरादून, 20 सितंबर।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले सोमवार को फिर बढ़ गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को संक्रमण के 11 मामले सामने आये। राहत देने वाली खबर यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड में  कोरोना संक्रमण से एक भी जान नहीं गई है।  उत्तराखंड में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 343393 पहुंच गई है। राज्य में मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या 267 है। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 व्यक्ति संक्रमण को हराकर घरों को लौटे हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 329651हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 96% हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान 15216 लोगों की को रोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। राज्य में अब तक कुल 6893287 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 7390 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 

म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के उत्तराखंड में 581 मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 353 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या जानने के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग का हैल्थ बुलेटिन-

Parvatanchal