कोविड आज़: उत्तराखंंड में मिलने लगी संक्रमण से राहत, देखिए, आज़ का कोरोना अपडेट

कोविड आज़: उत्तराखंंड में मिलने लगी संक्रमण से राहत, देखिए, आज़ का कोरोना अपडेट
Spread the love
संवाददाता
देहरादून, 05 सितंबर।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कहर से राहत मिलने लगी है। सरकारी आंकड़ों को देखने पर यही लगता है। रविवार का दिन भी संक्रमण से राहत की खबर लेकर आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 343100 हो गई है। ब्लैक फंगस का  आंकड़ा भी 577 पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से किसी की जान नहीं गई। वर्तमान में उत्तराखंड में संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 389 है। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 संक्रमित लोगों ने जिंदगी की जंग में कामयाबी हासिल की है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
अल्मोड़ा में 01,
बागेश्वर में 00, 
चमोली में 00, 
चम्पावत में 01,
 देहरादून में 07, 
हरिद्वार में 01,
 नैनीताल में 01,
 पौड़ी गढ़वाल में 02,
 पिथौरागढ़ में 00, 
रुद्रप्रयाग में 00, 
टिहरी गढ़वाल में 00, 
उधमसिंहनगर में 00
 और 
उत्तरकाशी में 03
  प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का भी एक मामला सामने आया है। इस प्रकार अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल 577 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कुल 131 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 347 लोग  इलाज के बाद स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं।
     विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-

Parvatanchal