शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 24 मई 2026

मेष : आज का दिन मनचाही खुशियां देने वाला रहेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख और संतोष का माहौल बना रहेगा। घर के लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा और कहीं से रुका हुआ पैसा या कोई शुभ सूचना मिल सकती है। शाम का समय परिवार के साथ अच्छे भोजन या किसी खुशनुमा माहौल में बीतेगा। फूड इंडस्ट्री, होटल, रेस्टोरेंट और लग्जरी सामानों के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। छुट्टी के दिन भी ग्राहकों की आवाजाही या ऑर्डर से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने पिछले काम के लिए सीनियर्स से तारीफ मिलने के संकेत हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज उसकी प्लानिंग करना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में दिन खूबसूरत और संतोष देने वाला रहेगा। पार्टनर के साथ मन की बात करने से रिश्ता और मजबूत होगा। आपसी समझ बढ़ने से पुराने गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। आप दोनों साथ में अच्छा और यादगार समय बिताएंगे। अपच की समस्या हो सकती है। दिनभर एक्टिव रहने के लिए सुबह की सैर करें और पर्याप्त पानी पीते रहें। बाहर का भारी खाना कम लें, इससे शरीर हल्का और एनर्जी बेहतर रहेगी।

वृष : आज का दिन घर-परिवार में शुभ माहौल और किसी खास तैयारी का रहेगा। सुबह से ही घर का वातावरण खुशनुमा और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्य मिलकर किसी घरेलू आयोजन या मांगलिक काम की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। नया घर खरीदने, रिनोवेशन या घर की सजावट से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। इवेंट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छे संकेत दे रहा है। किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट या प्रॉपर्टी से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। रविवार होने से अंतिम फैसला टल सकता है, लेकिन बातचीत लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को करंट जॉब में स्थिरता महसूस होगी और पिछले काम की तारीफ हो सकती है। प्रेम संबंधों में रिश्ते को स्थिरता देने का समय है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन आपसी तालमेल और रोमांस बढ़ाने वाला रहेगा। आप दोनों भविष्य से जुड़े किसी अच्छे फैसले पर बात कर सकते हैं। इससे रिश्ते में भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत होगा। एनर्जी लेवल अच्छा रहेगा। इस अच्छी सेहत को बनाए रखने के लिए सुबह प्राणायाम करें। बाहर के जंक फूड से दूरी रखें और दिनचर्या को संतुलित रखें।

मिथुन : आज का दिन संतुलन, समझदारी और सही फैसले लेने का रहेगा। अगर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, तो बातचीत से समाधान की दिशा मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कागजात से जुड़े कामों में आज तैयारी, समीक्षा या जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित करने का समय है। सोमवार से प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। घर के लोग आपके संतुलित फैसलों की सराहना करेंगे। लॉ, अकाउंट्स, ऑडिट और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों के लिए दिन काम की समीक्षा और दस्तावेज मजबूत करने का रहेगा। ऑफिस में आपके पिछले परफॉर्मेंस का सही मूल्यांकन होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में प्रमोशन या सैलरी हाइक की उम्मीद बन सकती है। लीगल डॉक्यूमेंट्स की जांच और तैयारी के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और आपसी सम्मान बढ़ेगा। आप दोनों रिश्ते में चल रहे उतार-चढ़ाव को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर आपके प्रति ज्यादा केयरिंग हो सकता है। साफ बातचीत से गलतफहमी कम होगी। भरपूर पानी और नारियल पानी पिएं। मानसिक रूप से खुद को संतुलित महसूस करेंगे। दिनचर्या नियमित रखने से डाइजेशन बेहतर रहेगा और शरीर में हल्कापन रहेगा।

कर्क : आज मन में असमंजस और दुविधा रह सकती है। सुबह से ही आप किसी मामले में दो विकल्पों के बीच फंसे महसूस करेंगे। तुरंत फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। परिवार में भी किसी बात पर अलग-अलग राय होने से माहौल शांत और सोच-विचार वाला रहेगा। बेहतर होगा कि किसी बड़े घरेलू या आर्थिक मामले में आज अंतिम फैसला टाल दें। काम से जुड़े दो विकल्प सामने आ सकते हैं। नौकरी, प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी को लेकर कंफ्यूजन रह सकता है। भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि लॉजिक से फैसला लें। बिजनेस पार्टनर्स के साथ बातचीत करते समय अपनी शर्तें साफ रखें। रविवार होने से कोई बड़ा कमिटमेंट करने के बजाय तैयारी और तुलना करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनाएं दबाने या छुपाने से दूरी महसूस हो सकती है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत को लेकर भी थोड़ा कंफ्यूजन रह सकता है। शक या डर मन में रखने के बजाय पार्टनर से शांत होकर बात करें। इससे स्थिति ज्यादा साफ होगी। मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में भारीपन, पानी आना या थकान हो सकती है। काम के बीच आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। थोड़ा आराम लेने से राहत मिलेगी।

सिंह : आज पुराने मलाल या किसी पुरानी बात की वजह से मन थोड़ा भारी रह सकता है। सुबह से ही आप किसी गलती, नुकसान या अधूरी उम्मीद के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन आपका ध्यान नेगेटिव बातों पर ज्यादा जा सकता है। घर का माहौल बेहतर बनाने के लिए सोच को बदलना और वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी होगा। किसी डील, काम या बातचीत के अटकने से असंतोष हो सकता है। फ्रीलांसर्स और आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों को निराश होने के बजाय बचे हुए अवसरों पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिस में सीनियर की किसी बात को दिल पर न लें। नई इन्वेस्टमेंट पर फैसला आज टालें और पहले रिस्क अच्छी तरह समझें। प्रेम संबंधों में कोई पुराना विवाद दोबारा सामने आ सकता है। पार्टनर के साथ हुई पुरानी बहसों को याद करने के बजाय रिश्ते को नया मौका देने की कोशिश करें। खुद को अकेला रखने के बजाय दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। आलस और उदासी की वजह से काम करने का मन कम होगा। भूख भी कम लग सकती है। सुबह थोड़ा मेडिटेशन करें और हल्का म्यूजिक सुनें। इससे मन हल्का होगा।

कन्या : आज का दिन टीमवर्क, सहयोग और मिलकर काम पूरा करने का रहेगा। परिवार में किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए सभी सदस्य हाथ बंटाएंगे। इससे काम आसान हो जाएगा। घर का माहौल पॉजिटिव और सपोर्टिव रहेगा। समाज या परिवार में आपकी किसी पुरानी हॉबी, कला या क्रिएटिविटी की तारीफ हो सकती है। आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन, सिविल इंजीनियरिंग और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। आपकी टीमवर्क स्किल की तारीफ हो सकती है। नए बिजनेस पार्टनर्स के साथ काम की प्लानिंग करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। रविवार होने से आज तैयारी मजबूत करें, आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूत नींव बनती हुई दिखेगी। आप और पार्टनर मिलकर रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए प्रैक्टिकल कदमों पर बात करेंगे। आपसी सम्मान बढ़ेगा और रिश्ते में स्थिरता आएगी।  शरीर के दर्द या थकान में सुधार हो सकता है। इस एनर्जी को बनाए रखने के लिए योग या ग्रुप फिटनेस एक्टिविटी से जुड़ें। डाइट में प्रोटीन और हरी सब्जियां बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

तुला : आज का दिन मेहनत, लगन और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने का रहेगा। सुबह से ही आपका फोकस पेंडिंग कामों को बारीकी से पूरा करने पर रहेगा। परिवार के लोग आपकी मेहनत और अनुशासन देखकर खुश होंगे। घर का माहौल शांत रहेगा, जिससे आप अपने पर्सनल गोल्स पर ध्यान दे पाएंगे। फाइनेंशियल प्लानिंग मजबूत रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कोडिंग, क्राफ्ट्स और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छी तैयारी का रहेगा। आप बारीक काम को परफेक्शन के साथ पूरा करेंगे, जिससे आने वाले दिनों में आपकी क्रेडिबिलिटी बढ़ेगी। नए उद्यमियों को क्वालिटी पर फोकस करना चाहिए। नियमित ऑर्डर या अच्छे क्लाइंट से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने होंगे। आप पार्टनर के लिए समय निकालेंगे और उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। इससे उनके दिल में आपकी रिस्पेक्ट बढ़ेगी। सिंगल लोग अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देंगे, जिससे उनका चार्म बढ़ेगा। काम के दौरान हर घंटे छोटा ब्रेक लें। हाथों की हल्की स्ट्रेचिंग करें। स्टेमिना बनाए रखने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल करें और रात को समय पर सोने की आदत डालें।

वृश्चिक : आज का दिन सफलता, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। लंबे समय से जिस संघर्ष में लगे थे, उसमें जीत के संकेत मिल सकते हैं। परिवार में आपकी उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल बनेगा। लोग आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे। समाज में मान-सम्मान और सोशल स्टेटस बढ़ने की संभावना है। पब्लिक सेक्टर, सरकारी काम, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छे संकेत दे रहा है। रविवार होने से सरकारी या ऑफिस से जुड़े अंतिम फैसले आज न भी हों, लेकिन आपके पिछले काम की सराहना और आगे जिम्मेदारी बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी इन्वेस्टमेंट डील या बिजनेस बातचीत में सफलता की दिशा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। आप दोनों मिलकर किसी पुरानी समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। सिंगल लोगों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पार्टनर के साथ बॉन्डिंग पहले से ज्यादा मजबूत होगी। इम्यूनिटी और इनर स्ट्रेंथ अच्छी रहेगी। आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगे। एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए सुबह ताजी हवा में वॉक करें और पर्याप्त लिक्विड डाइट लें।

धनु : आज का दिन खुशियां बांटने, दोस्तों से मिलने और सेलिब्रेशन का रहेगा। सुबह से ही मन में उमंग बनी रहेगी। परिवार में भाई-बहन या कजिन्स के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है। शाम को दोस्तों के साथ सोशल गेट-टुगेदर या पार्टी का प्लान बन सकता है। आप खुलकर दिन का आनंद लेंगे। होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग, इवेंट प्लानिंग और पीआर सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रह सकता है। छुट्टी के दिन भी ऑर्डर, बुकिंग या इवेंट से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। ऑफिस के किसी ग्रुप प्रोजेक्ट की सफलता का क्रेडिट पूरी टीम को मिल सकता है, जिससे कलीग्स के साथ संबंध मजबूत होंगे। दिन रोमांस और खुशियों से भरा रहेगा। आप पार्टनर को अपने फ्रेंड सर्कल से मिलवा सकते हैं। इससे रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। सिंगल लोगों की किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। ओवरईटिंग से एसिडिटी हो सकती है। ठंडी चीजों और ज्यादा ऑयली खाने से बचें। खुद को एक्टिव रखने के लिए सुबह हल्की वॉक करें। इससे मूड रिफ्रेश रहेगा।

मकर : आज का दिन किसी बड़े लक्ष्य, पूर्णता और नए विस्तार का संकेत दे रहा है। लंबे समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें संतोष मिल सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा या विदेश से जुड़ी योजना पर बात हो सकती है। घर का माहौल शांतिपूर्ण और संतोष देने वाला रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, मल्टीनेशनल कंपनियों और फॉरेन प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है। किसी बड़े इंटरनेशनल वेंचर या फॉरेन क्लाइंट से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। ऑफिस में आपकी करंट पोजीशन मजबूत रहेगी। रविवार होने से आज तैयारी और प्लानिंग पर ध्यान दें, आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मैच्योरिटी और पूर्णता महसूस होगी। पार्टनर के साथ सुरक्षित और स्थिर महसूस करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वालों की बातचीत बेहतर होगी। पुरानी दूरियां कम करने का मौका मिल सकता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो रहेगा। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें और प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताएं। इससे मन शांत रहेगा।

कुंभ : आज का दिन इमोशनल मैच्योरिटी, करुणा और मानसिक शांति लेकर आया है। सुबह से ही आपका स्वभाव शांत और सुलझा हुआ रहेगा। लोग अपनी परेशानी लेकर आपसे सलाह मांग सकते हैं। परिवार के लोग आपके केयरिंग नेचर की वजह से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। घर का माहौल शांत और अपनापन भरा रहेगा। मेडिकल, नर्सिंग और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। वर्क प्रेशर या किसी तनावपूर्ण स्थिति में भी आप शांत दिमाग से फैसला लेंगे। आपके पिछले काम और नेतृत्व क्षमता की चर्चा हो सकती है। मैनेजमेंट आने वाले दिनों में आप पर भरोसा बढ़ा सकता है। लव लाइफ में मैच्योर और अनकंडीशनल लव दिखेगा। आप पार्टनर की फीलिंग्स को गहराई से समझेंगे। उनके मुश्किल समय में मजबूत सहारा बनेंगे। इससे आपसी बॉन्ड मजबूत होगा। हार्ट रेट सामान्य और संतुलित रहेगा। हालांकि ज्यादा इमोशनल होने से शाम को हल्का मूड स्विंग महसूस हो सकता है। खुली हवा में डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

मीन : आज का दिन मल्टीटास्किंग, बजट बैलेंस और समय के साथ ढलने का रहेगा। सुबह से घरेलू काम और ऑफिस से जुड़ी कुछ जिम्मेदारियां एक साथ आ सकती हैं। परिवार का माहौल थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन आपकी अडैप्टेबिलिटी से सब कुछ संभल जाएगा। फिजूलखर्च पर कंट्रोल रखें। फ्रीलांसर्स और पार्ट टाइम प्रोजेक्ट्स संभालने वाले लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। स्टॉक मार्केट या इन्वेस्टमेंट से जुड़े लोग आज नई ट्रेडिंग करने के बजाय पुरानी स्ट्रेटेजी और बजट की समीक्षा करें। ऑफिस में कई टास्क की तैयारी करनी पड़ सकती है। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें, वरना जरूरी डेडलाइन प्रभावित हो सकती है। प्रेम संबंधों में बिजी शेड्यूल और लव लाइफ के बीच बैलेंस बनाना जरूरी होगा। पार्टनर को शिकायत का मौका न दें और उनके लिए क्वालिटी टाइम निकालें। सिंगल लोगों की किसी वर्सटाइल और चार्मिंग व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए हैवी वर्कआउट के बजाय लाइट स्ट्रेचिंग या योग करें। बॉडी बैलेंस से जुड़ी हल्की समस्या से बचने के लिए जल्दबाजी में चलने या सीढ़ियां चढ़ने से बचें।

Parvatanchal