शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: रविवार, 10 मई 2026

मेष : आज का दिन अंतर्मन, कल्पनाओं और भावनात्मक हलचल का रहेगा। पारिवारिक वातावरण में कुछ अचानक बदलाव या सरप्राइज जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। घर की महिलाएं आध्यात्मिक कामों में व्यस्त रहेंगी। बिजनेसमैन को किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करनी चाहिए। बच्चों की समझदारी आपको हैरान कर सकती है। आर्थिक मामलों में कुछ भ्रम की स्थिति बनेगी, लेकिन किसी खबर से लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज विजन और क्रिएटिविटी की प्रधानता रहेगी। आर्ट्स और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। मेडिकल प्रोफेशनल्स को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। फ्रीलांसर्स को नए प्रोजेक्ट्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। नई अपार्च्युनिटी आकर्षक लगेंगी, लेकिन कुछ कंफ्यूजन भी रहेगा। फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन गैप आ सकता है। पार्टनर के साथ अपनी बातें शेयर करने में झिझक महसूस होगी। किसी मित्र से अचानक मुलाकात मन को भावुक कर सकती है। शक को संबंधों में जगह न दें। शांत बातचीत रिश्ते को संभाल सकती है। आंखों में इंफेक्शन या जलन होने की संभावना है। महिलाओं को हार्मोनल इश्यूज पर ध्यान देना चाहिए। मेडिटेशन और योग से मन को शांति मिलेगी। शरीर को हाइड्रेट रखें और शुद्ध पानी का सेवन बढ़ाएं।

वृष : आज का दिन नई शुरुआत और भावनात्मक संतुष्टि का है। परिवार में सुख-शांति और अपनेपन का माहौल रहेगा। घर का वातावरण किसी खुशखबरी से खिल उठेगा। बिजनेसमैन के लिए नया वेंचर शुरू करने का समय अनुकूल है। होममेकर अपने हुनर के लिए सराही जाएंगी। बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामर्स और बैंकिंग से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। मैनेजमेंट क्षेत्र में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। एंटरप्रेन्योर के लिए नया निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है। नई जाब का आफर मिलने की संभावना है। ट्रांसफर के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नई ताजगी और गहराई आएगी। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में शादी की चर्चा आगे बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए नया प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में समर्पण और मधुरता का भाव बना रहेगा। गले में खराश या टांसिल्स जैसी समस्या अचानक उभर सकती है। कोल्ड ड्रिंक और ठंडी चीजों से परहेज करें। सुबह की सैर तनाव कम करेगी और शरीर में हल्कापन बनाए रखेगी।

मिथुन : आज का दिन सुखद संवेदनाओं और रचनात्मक समाचारों का है। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आगमन या खुशखबरी से उत्साह रहेगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद फलीभूत होगा। होममेकर नई रेसिपी या कलात्मक कामों में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक निवेश के लिए दिन मध्यम है। छोटा गेट-टुगेदर मन को प्रसन्न करेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ाएगा। जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स में आपकी इमेजिनेशन की प्रशंसा होगी। आर्ट्स फील्ड के छात्रों को स्कालरशिप या अवार्ड मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को नए क्लाइंट्स से रिस्पांस मिलेगा। ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बांडिंग मजबूत होगी। प्रेम में नई कोमलता और भावनाओं का अनुभव होगा। नई दोस्ती में गहराई आएगी, जो लंबे समय तक चल सकती है। रिश्तों में आपसी सम्मान और केयर बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ शापिंग या डिनर का आनंद मिल सकता है। भावनाओं का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। स्किन एलर्जी या रैशेज की समस्या अचानक उभर सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और सनस्क्रीन का प्रयोग करें। ज्यादा शोर-शराबे वाली जगहों से बचें। खानपान में मसालों का प्रयोग कम रखना हितकारी रहेगा।

कर्क : आज का दिन साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व का है। पारिवारिक वातावरण में आपके फैसलों का सम्मान होगा। बिजनेसमैन के लिए विस्तार की नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। घर के बुजुर्गों के अनुभव से लाभ मिलेगा। हाउसवाइफ घर के बड़े वित्तीय प्रबंधन में व्यस्त रहेंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत और प्रभावशाली बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। नए वेंचर या स्टार्टअप की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। उच्च पद पर आसीन अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कमांडिंग पावर से वर्कप्लेस पर दबदबा बढ़ेगा। टीम को सही दिशा देने में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में जोश और उत्साह रहेगा। लांग टर्म रिलेशनशिप में साथी के प्रति वफादारी और समर्पण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ घर की खरीदारी या किसी बड़े निर्णय की योजना बन सकती है। रिश्तों में आए ठहराव का अंत होगा। अविवाहितों के लिए किसी प्रभावशाली परिवार से विवाह प्रस्ताव आ सकता है। मसूड़ों में सूजन या ओरल हाइजीन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग को दिनचर्या में शामिल करें। भारी सामान उठाने से बचें। संतुलित आहार और ताजे फलों का सेवन ऊर्जा बनाए रखेगा।

सिंह : आज का दिन अपनी स्थिति को मजबूती से थामने का है। पारिवारिक मामलों में कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन आपका पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेसमैन को मार्केट में कड़े कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। होममेकर घर की व्यवस्था में कुछ सख्त फैसले ले सकती हैं। अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। किसी भी सामाजिक विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की ईर्ष्या आपकी प्रगति में बाधा डाल सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। फ्रीलांसर्स को नए प्रोजेक्ट्स पाने के लिए अपनी रणनीति बदलनी होगी। एंटरप्रेन्योर के लिए अपनी मार्केट वैल्यू साबित करने का अच्छा मौका है। प्रमोशन की राह में आ रही रुकावटें आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। प्रेम संबंधों में आज बाहरी हस्तक्षेप के कारण तनाव संभव है। पार्टनर के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए साहस दिखाना होगा। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संवाद की कमी से दूरी बढ़ सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह की बात चलते-चलते रुक सकती है। रिश्तों में अपनी सीमाएं स्पष्ट रखें, ताकि कोई फायदा न उठा सके। साइटिका या नसों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। मांसपेशियों में अचानक खिंचाव या क्रैंप्स आने की संभावना है। फिजियोथेरेपी या हल्की स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी।

कन्या : आज का दिन आत्ममंथन और आत्मसंतोष की कमी का है। परिवार में चल रही गतिविधियों के प्रति आप थोड़े उदासीन रह सकते हैं। बिजनेसमैन नए बिजनेस प्रपोजल्स को ठुकरा सकते हैं। घर का वातावरण कुछ नीरस महसूस होगा। गृहणियां दैनिक कामों से बोरियत महसूस करेंगी। बच्चे पढ़ाई से ब्रेक लेना चाहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश के प्रति मन में रुचि कम रहेगी। बैंकिंग और अकाउंटेंसी क्षेत्र के लोगों को काम में मोनोटोनी महसूस होगी। नए जाब आफर्स आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरेंगे। ऑफिस की राजनीति से आप खुद को अलग रखेंगे। फ्रीलांसर्स को नए प्रोजेक्ट्स में रुचि कम रहेगी। वर्तमान भूमिका से असंतोष की भावना रह सकती है, लेकिन यह समय खुद की प्राथमिकताएं समझने का भी है। प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के प्रेम प्रदर्शन को आप नजरअंदाज कर सकते हैं। लांग टर्म रिलेशनशिप में नयापन कम रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान रद्द हो सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के बजाय आप अकेले रहना पसंद करेंगे। रिश्तों में कम्युनिकेशन गैप से बचें। लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दिनभर आलस और शारीरिक सुस्ती बनी रहेगी। जंक फूड से परहेज करें और लिक्विड डाइट बढ़ाएं।

तुला : आज का दिन मानसिक स्पष्टता और निष्पक्ष फैसलों का है। पारिवारिक वातावरण में अनुशासन और तर्क का प्रभाव रहेगा। बिजनेसमैन किसी भी कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले बारीकी से जांच करें। घर की महिलाएं आज सख्त निर्णय ले सकती हैं। आर्थिक निवेश में बुद्धिमानी और सावधानी की जरूरत है। किसी सामाजिक समारोह में आपकी समझदारी और विद्वता की सराहना होगी। लॉ और एडमिनिस्ट्रेशन क्षेत्र के लोगों के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत संभव है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। एंटरप्रेन्योर अपनी टीम के लिए नई और सख्त गाइडलाइन बना सकते हैं। आपकी स्पष्ट सोच और तर्कशक्ति काम आएगी। प्रेम संबंधों में आज भावनाओं से ऊपर उठकर वास्तविकता पर ध्यान देंगे। पार्टनर के साथ बातचीत में पारदर्शिता और ईमानदारी बढ़ेगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी सम्मान की नींव मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए किसी उच्च शिक्षित और स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति का प्रस्ताव आ सकता है। रिश्तों में परिपक्वता आएगी। लगातार स्क्रीन पर काम करने से बचें और ठंडे पानी से आंखें धोएं। साइनस या छींक आने जैसी समस्या अचानक उभर सकती है। पर्याप्त नींद लें और मानसिक थकान दूर करने के लिए हर्बल टी का सेवन करें।

वृश्चिक : आज का दिन विस्तार और नई योजनाओं का है। परिवार में भविष्य की सुख-सुविधाओं पर चर्चा होगी। बिजनेसमैन के लिए एक्सपोर्ट-इंपोर्ट या बाहरी राज्यों से लाभ के योग हैं। घर की महिलाएं नई बचत योजनाओं में निवेश कर सकती हैं। बच्चे नई हाबी या स्किल सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। वातावरण में प्रगति की उमंग रहेगी। किसी पारिवारिक उत्सव की योजना बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लाजिस्टिक्स और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे। इंटरनेशनल क्लाइंट्स से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। नई अपार्च्युनिटी मिलने से करियर ग्राफ ऊपर बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना बनी रहेगी। फील्ड वर्क में उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आज भविष्य की प्लानिंग पर जोर रहेगा। लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए बाहरी शहर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। दोस्ती में ईमानदारी और भरोसे की बांडिंग दिखेगी। आपसी समझ से रिश्ते में परिपक्वता आएगी। शाम का समय रोमांटिक और यादगार रहेगा। ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें। मानसिक रूप से आप काफी मोटिवेटेड महसूस करेंगे। ताजे फलों का जूस और ज्यादा पानी का सेवन फायदेमंद रहेगा।

धनु : आज का दिन आर्थिक चुनौतियों और भावनात्मक सुरक्षा की तलाश का है। पारिवारिक बजट में अचानक दबाव आने से मानसिक तनाव महसूस होगा। बिजनेसमैन के लिए उधारी वसूलना कठिन हो सकता है। गृहणियां घर के खर्चों में कटौती करने की योजना बनाएंगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है। किसी सामाजिक उत्सव में जाने से आप कतराएंगे। धैर्य बनाए रखें, यह अस्थायी दौर है। आर्कियोलाजी या इतिहास के शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कमी महसूस हो सकती है। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने वालों को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है। टूरिज्म सेक्टर में काम करने वालों के लिए मंदी का समय है। कार्यस्थल पर अपनी स्किल्स को अपडेट करने पर ध्यान दें। जल्दबाजी के बजाय तैयारी मजबूत करें। प्रेम संबंधों में आज अभाव और उदासी का वातावरण रह सकता है। पार्टनर के साथ साझा की गई आर्थिक परेशानियां रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती हैं। किसी मित्र की ओर से मदद की उम्मीद टूटने से मन दुखी होगा। पुराने रिश्तों की यादें अकेलापन महसूस करा सकती हैं। टूटे हुए प्रेम संबंधों को जोड़ने की कोशिश आज सफल नहीं होगी। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से चक्कर आने या कमजोरी महसूस हो सकती है। ठंडी तासीर वाली चीजों से अस्थमा या सांस की हल्की तकलीफ बढ़ सकती है। रात को सोने से पहले पैरों की मालिश राहत देगी।

मकर : आज का दिन पूर्णता, उपलब्धि और बड़ी सफलता का है। पारिवारिक वातावरण में खुशी और उल्लास बना रहेगा। बिजनेसमैन के लिए बड़े स्तर पर विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। घर का माहौल किसी लक्ष्य की प्राप्ति से खिल उठेगा। बुजुर्गों की मान-प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी। गृहणियां अपनी सामाजिक सक्रियता से नई पहचान बनाएंगी। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। टीचिंग और एकेडमिक्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। मेडिकल सर्जरी और क्रिटिकल केयर से जुड़े डाक्टर्स के लिए जटिल मामलों में सफलता का दिन है। एनिमेशन और वीएफएक्स कलाकारों को बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का आफर मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम को व्यापक पहचान मिलेगी। प्रेम संबंधों में संतुष्टि और पूर्णता का अनुभव होगा। पुरानी दोस्ती आधिकारिक रूप से विवाह के रिश्ते में बदल सकती है। पार्टनर के साथ विदेश यात्रा या लंबी ट्रिप की योजना बनेगी। लांग टर्म रिलेशनशिप में पुरानी दूरियां और मतभेद खत्म होंगे। अविवाहितों के लिए किसी प्रतिष्ठित परिवार से अच्छा रिश्ता आ सकता है। ठंडे पदार्थों के बजाय गुनगुने पानी और सूप का सेवन करें। संतुलित प्रोटीन और विटामिन-डी युक्त आहार लें। योग में ताड़ासन और सूक्ष्म व्यायाम ऊर्जा बनाए रखेंगे।

कुंभ : आज का दिन समृद्धि, सृजन और सुख-सुविधाओं का है। पारिवारिक माहौल बेहद सुखद और ममतामयी रहेगा। बिजनेसमैन के लिए नए आइडिया को धरातल पर उतारने का समय है। घर में वैभव और सुविधा की वृद्धि होगी। होममेकर घर के इंटीरियर और बागवानी में रुचि लेंगी। बुजुर्गों का सानिध्य और आशीर्वाद आत्मिक ऊर्जा देगा। बच्चों की कलात्मक उपलब्धियों से घर में खुशी का माहौल रहेगा। फैशन डिजाइनिंग और टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े आर्डर मिल सकते हैं। इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आज का दिन अपनी पहुंच बढ़ाने का है। फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट्स में करियर बनाने वालों को नई पहचान मिलेगी। वर्कप्लेस पर इंसेंटिव और रिवार्ड मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में आज समर्पण और आकर्षण बढ़ेगा। पार्टनर के साथ शापिंग और लग्जरी डेट का आनंद ले सकते हैं। लांग टर्म रिलेशनशिप में आपसी तालमेल और रोमांस बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए किसी सुंदर और कलाप्रेमी व्यक्ति से जुड़ाव की संभावना है। रिश्तों में नई जान लाने के लिए दिन अच्छा है। त्वचा की कोमलता के लिए प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाएं। विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त आहार का सेवन बढ़ाएं। सुबह की ताजी हवा और मेडिटेशन स्वास्थ्य को संतुलित रखेंगे।

मीन : आज का दिन दुविधा, मानसिक द्वंद्व और कशमकश का है। पारिवारिक मामलों में दो पक्षों के बीच संतुलन बिठाना चुनौतीपूर्ण होगा। बिजनेसमैन किसी बड़े निवेश या एग्रीमेंट को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। घर का वातावरण शांत और गंभीर रहेगा। हाउसवाइफ पुराने सामान और नई जरूरतों के बीच तालमेल बिठाएंगी। आर्थिक फैसले फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। एग्रीकल्चर और हार्टिकल्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों को संसाधनों के चुनाव में कठिनाई होगी। पालिटिकल साइंस और सोशल वर्क से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर निर्णय लेने से बचना चाहिए। ऑफिस में नई वर्क पालिसी को लेकर सहकर्मियों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी इंट्यूशन पर भरोसा रखें, लेकिन अंतिम फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर तर्क का पर्दा रहेगा। पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गैप के कारण ठंडापन महसूस हो सकता है। लांग टर्म रिलेशनशिप में किसी पुराने विवाद पर फैसला लेना भारी पड़ सकता है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। शांत बातचीत ही उलझन कम करेगी। शरीर में आयोडीन और जरूरी मिनरल्स का स्तर चेक करवाएं। गले में खराश या आवाज बैठने की शिकायत हो सकती है। गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना लाभकारी रहेगा।

Parvatanchal