सनसनी: गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर लगाया मौत को गले

सनसनी: गैस एजेंसी के प्रबंधक ने जहर खाकर लगाया मौत को गले
Spread the love

चम्पावत। बीती रात कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने अज्ञात कारणों के चलते  विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात गैस एजेंसी के प्रबंधक 55 वर्षीय दयाल सिंह रावत ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल  पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।  पुलिस ने उनके निवास पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि मामले की जांच शुरू हो गई है।

Parvatanchal