आप: जीत का हौसला बुंलद कर चुनाव प्रचार में जुटे हैं डॉ राजे सिंंह नेगी
सत्येंद्र सिंह चौहान
ऋषिकेश-सोमवार की साढ़े सात के बजे थे। अपने घर पर कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंह नेगी तेजी से उठे और जनसंपर्क को निकल पड़े। कुछ ही देर में वह लोगों के बीच में थे। बोले, इस बार जातीय समीकरण सब भूल जाओ। विकास के लिए वोट दो। नारों के बीच यहां से जनसंपर्क शुरू हुआ जो दिनभर जारी रहा। उन्होंने कहा- ‘जीता तो इतने काम होंगे कि भूल नहीं पाओगे।’ उन्होंनेअपनी स्वच्छ छवि का हवाला देते हुए वोट मांगे। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने महंगाई पर नाराजगी जताई। आप प्रत्याशी बोले, वोट देने में अब गल्ती मत कर देना। कुछ इस अंदाज में ऋषिकेश विधानसभा से आप प्रत्याशी का जनसम्पर्क अभियान चला।
पार्टी के प्रत्याशी डॉ राजे सिंंह नेगी का जनसम्पर्क अभियान सोमवार को भी रफ्तार के साथ जारी रहा। आवास विकास, भरत बिहार,सर्वहारा नगर,काले की ढाल,शास्त्रीनगर,नंदूफार्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने घर घर जाकर शहर के विकास के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।पेशे से चिकित्सक साफ छवि के डाॅ नेगी को शहर में हर वर्ग का जन समर्थन मिल रहा है।सोमवार को उन्होंने काले की ढाल में जन सम्पर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता से बहुत अच्छा रुझान मिल रहा है और वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। मां गंगा उन्हें जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे ऋषिकेश का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाएगा। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर राज्य का मॉडल भी चेंज होगा। क्योंकि आम आदमी पार्टी विकास की सोच रखने वाली पार्टी है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड का भी विकास होगा।

