कोरोना आज़: उत्तराखंंड में सुस्त पड़ने लगी संक्रमण की रफ़्तार, पढ़िए, आज़ का अपडेट
संवाददाता
देहरादून, 27 सितंबर। उत्तराखंड के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। राज्य में संक्रमण की रफ़्तार दिन-ब-दिन सुस्त पड़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सोमवार के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड राज्य में 14 नए संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमित हो चुके लोगों का आंकड़ा बढ़कर 343504 हो गया है। सोमवार को विभिन्न अस्पतालों से भर्ती 20 लोग स्वस्थ होने के बाद घर लौटे। हालांकि राज्य में अब भी 218 संक्रमित लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल ,उधमसिंहनगर तथा उत्तरकाशी में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। जबकि अन्य जिलों में चमोली में 2, देहरादून में 6, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 1 ,पिथौरागढ़ में 3 तथा रुद्रप्रयाग में 1 व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
देखिए, सोमवार का हैल्थ बुलेटिन-


