शोक: सीडीएस, जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन पर  कांग्रेस ने जताया शोक

शोक: सीडीएस, जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन पर  कांग्रेस ने जताया शोक
Spread the love

 

बताया,भारतीय सेना तथा देश की अपूर्णीय क्षति

संवाददाता
देहरादून, 08 दिसंबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय सेना के सीडीएस, जनरल विपिन रावत के दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीडीएस जनरल विपिन रावत का असमय आकस्मिक निधन भारतीय सेना की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनरल विपिन रावत ने भारतीय सेना के जनरल एवं सीडीएस के महत्वपूर्ण पदों सहित सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें दी। उनका सैन्य सेवा का लम्बा सफर रहा है भारतीय सेना में उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है देश की रक्षा के लिए दी गई उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन का समाचार मिलते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठकें स्थगित करते हुए बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने सीडीएस जनरल रावत को श्रद्धांजलि स्वरूप मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

Parvatanchal