ब्रेकिंग न्यूज: भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर  दुर्घटनाग्रस्त, सीडीएस बिपिन रावत पत्नी समेत थे सवार 

ब्रेकिंग न्यूज: भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर  दुर्घटनाग्रस्त, सीडीएस बिपिन रावत पत्नी समेत थे सवार 
Spread the love

सीडीएस बिपिन रावत और अन्य लोग Mi-सीरीज के हेलिकॉप्टर पर थे सवार

यह हेलिकॉप्टर तमिलनाडु में कोयंबटूर और सुलूर के बीच हुआ दुर्घटनाग्रस्त

सीडीएस बिपिन रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में भारतीय वायु सेना के अड्डे से जा रहे थे कुन्नूर के वेलिंगटन

 

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर। अभी अभी तमिलनाडु से एक  बड़ी खबर आई रही है। आजतक.काॅम में प्रसारित एक खबर में बताया गया है कि वहां के कुन्नूर में आज दोपहर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जब यह हादसा हुआ, उस दौरान CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे. खबर के अनुसार, हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. सूत्रों के अनुसार, सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे. अब तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
खबर के अनुसार, CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.”
खबर में बताया गया है कि हादसे के बाद भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर  कहा है, ”सीडीएस जनरल बिपिन रावत को लेकर जा रहा IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास आज दुर्घटना का शिकार हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.” 
हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया. लोगों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. हालांकि, अब तक चार शवों को बरामद कर लिया गया है. बता दें कि सीडीएस अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. वहां आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है, जहां पर सीडीएस रावत का लेक्चर था. वे सेना के हेलिकॉप्टर से सुलूर से कुन्नूर जा रहे थे. इसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था.
खबर में कहा गया है कि
सामने आई फोटोज और वीडियोज के अनुसार, हादसे के बाद भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर में आग लग गई. तुरंत स्थानीय लोग बचाव करने के लिए घटनास्थल पर आए. वहीं, इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की टीमें भी बचाव अभियान के लिए लग गईं.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Parvatanchal