दुखद: फ्लाईओवर पर कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाईक सवार की मौत

दुखद: फ्लाईओवर पर कार व मोटरसाइकिल की भिड़ंत, बाईक सवार की मौत
Spread the love

संवाददाता
देहरादून, 04 जनवरी। मंगलवार को जिले में हुई सड़क दुघर्टना में एक शख्स की जान चली गई। मामला हरिद्वार  मार्ग पर लालतप्पड़ के निकट का है जहां कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के समय देहरादून- हरिद्वार मार्ग पर लालतप्पड़ के निकट बने फ्लाईओवर पर यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक और कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि टक्कर लगने के बाद कार फ्लाईओवर पर ही पलट गई।  कार में सवार लोगों को काफ़ी चोट आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। बहरहाल, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

Parvatanchal