हैवानियत: अश्लील इशारे का विरोध करने पर गर्भवती की पिटाई से गर्भपात,मामला दर्ज

हैवानियत: अश्लील इशारे का विरोध करने पर गर्भवती की पिटाई से गर्भपात,मामला दर्ज
Spread the love

रुड़की। अश्लील इशारे का विरोध करने पर गर्भवती महिला की आरोपी ने अपनी पुत्री के साथ मिलकर पिटाई कर दी, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। पुलिस ने इस मामले में पिता पुत्री पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि 13 नवंबर को वह सलेमपुर गांव में अपनी गर्भव्ती पत्नी के साथ रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में मालवीय चौक के पास खड़े एक युवक अरुण ने उसकी पत्नी की तरफ अश्लील इशारा किया उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और वहां से निकल गये। इसके बाद शाम चार बजे को दंपती बाजार में जा रहे थे।
आरोप है कि अरुण ने युवक की पत्नी की तरफ फिर से इशारा किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने दोनों की पिटाई कर दी। इसी बीच आरोपित की पुत्री भी वहां पर आ गई। आरोप है कि उन्होंने मिलकर उन पर हमला कर दिया। गर्भवती महिला को नीचे गिरा दिया और उसके पेट में लात घूंसे मारे, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे महिला का गर्भपात हो गया और
महिला को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने युवक की तहरीर पर अरुण और उसकी बेटी पर मुकदमा दर्ज किया है।

Parvatanchal